15 अगस्त पर स्कूल में मिठाई नहीं मिलने पर बिहार में छात्रों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बक्सर (बिहार) के एक स्कूल में गुरुवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कथित तौर पर मिठाई नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने एक शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। प्रधानाध्यापक के अनुसार, छात्रों ने शिक्षक को बांस की छड़ी व डंडे से पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, शिक्षकों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


