Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IPL के इतिहास में शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रियांश आर्य

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 9 April, 2025
आईपीएल-2025 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने तूफानी शतक लगाया। प्रियांश आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शॉन मार्श (2008), मनीष पांडे (2009), पॉल वाल्थाटी (2009), देवदत्त पडिक्कल (2021), रजत पाटीदार (2022), यशस्वी जायसवाल (2022) और प्रभसिमरन सिंह (2023) ऐसा कर चुके हैं।