ऐक्टर अजित ने बताया, बिज़नेस में असफल होने पर कर्ज़ चुकाने के लिए शुरू की थी ऐक्टिंग
ऐक्टर अजित कुमार ने खुद को 'ऐक्सिडेंटल ऐक्टर' बताते हुए खुलासा किया है कि वह पहले ऐक्टर नहीं बनना चाहते थे बल्कि उनकी रुचि हमेशा से कार रेसिंग में थी। अजित ने बताया कि असफल व्यवसाय के कारण उनपर कर्ज़ था जिसे चुकाने और कार रेसिंग के महंगे शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्मों में ऐक्टिंग शुरू की।


