Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'दारू पीकर लिखा होगा संविधान' कहते अरविंद केजरीवाल के वीडियो की क्या है सच्चाई?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 24 December, 2024
सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह 'जिसने संविधान लिखा होगा उसने दारू पीकर लिखा होगा' कहते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो में वह भारतीय संविधान की नहीं बल्कि कांग्रेस के संविधान का ज़िक्र कर रहे थे। पिछले हफ्ते संसद में भीमराव अंबेडकर को लेकर हंगामा हुआ था।