यूपी में क्लास रूम में फंदे से लटका मिला स्कूल प्रबंधक का शव
शामली (यूपी) में सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार का शव बुधवार को क्लास रूम में पंखे से लटका मिला। स्कूल की छुट्टी के बाद गाड़ी खड़ी देख ग्रामीणों ने विद्यालय के अंदर जाकर देखा तब मामले सामने आया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है वहीं परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
read more at Livehindustan


