कुछ समय ब्रेक लूंगी, शरीर व दिमाग को इसकी ज़रूरत है: ओलंपिक्स से बाहर होने पर सिंधु
दो बार ओलंपिक पदक जीतने वालीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक्स में हारकर बाहर होने के बाद 'X' पर लिखा है, "अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट कर दूं...मैं खेलती रहूंगी लेकिन एक छोटे ब्रेक के बाद।" उन्होंने कहा, "मेरे शरीर खासकर दिमाग को इसकी (ब्रेक) ज़रूरत है।" बकौल सिंधु, यह उनके करियर की सबसे मुश्किल हार रही।
read more at भाषा


