दिल्ली के टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर बुज़ुर्ग ने की खुदकुशी
पश्चिम दिल्ली के टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम 60 वर्षीय एक बुज़ुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बुज़ुर्ग सुभाष नगर का निवासी था और पिछले कुछ माह से डिप्रेशन में था। बकौल अधिकारी, बुज़ुर्ग के परिवार को सूचित कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
read more at भाषा


