एमपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार ने हवाई अड्डों को सतर्क रहने को कहा
पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सभी हवाई अड्डों और बांग्लादेश व पाकिस्तान की सीमा पर भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को एमपॉक्स को लेकर सतर्क रहने को कहा। बकौल रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल को नोडल केंद्र बनाया है।
read more at Hindustan Times


