रेलवे ने शेयर कीं सूरत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की ताज़ा तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने सूरत (गुजरात) में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की ताज़ा तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं और लिखा, "कार्य बुलेट की गति से चल रहा है।" भारत का पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अहमदाबाद-मुंबई को जोड़ेगा जिसमें ट्रेन 220-320 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलने की उम्मीद है।
read more at X


