Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी को मिला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 15 February, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश के भावी पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। पूर्व बांग्लादेशी पीएम खालिदा ज़िया के बेटे रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है, शेख हसीना को हटाए जाने के बाद हुए पहले चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिली है।