एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि, बने सर्टिफाइड ड्रोन पायलट
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी डीजीसीए सर्टिफाइड ड्रोन पायलट बन गए हैं। 44-वर्षीय धोनी ने भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा अनुमोदित चेन्नई स्थित गरुड़ एयरोस्पेस रिमोट पायलट प्रशिक्षण संगठन से प्रशिक्षण लिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राउंड ट्रेनिंग, सिम्युलेटर सेशन और हैन्ड्स ऑन फ्लाइंग का अनुभव शामिल है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
read more at News18 हिंदी


