पत्नी से परेशान इंजीनियर महीनों से कर रहा था सुसाइड की तैयारी, बनाई थी कामों की चेकलिस्ट
बेंगलुरु में खुदकुशी करने वाले पत्नी से परेशान 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष महीनों से सुसाइड की तैयारी कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, सुभाष ने ज़रूरी कामों की चेकलिस्ट बनाई हुई थी जिसमें 'आखिरी दिन से पहले' और 'आखिरी दिन' सेक्शन शामिल था। 'आखिरी पल' सेक्शन में नहाना और कार, बाइक व रूम की चाबी फ्रिज पर रखना शामिल था।
read more at जनसत्ता


