Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उम्र 16 साल और वज़न 275 किलो, गंभीर मोटापे से जूझ रहे लड़के की दिल्ली में हुई सफल सर्जरी

short by खुशी / on Tuesday, 18 August, 2026
दिल्ली के एक अस्पताल में गंभीर मोटापे से जूझ रहे 275-किलोग्राम वज़नी एक 16-वर्षीय लड़के की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी हुई है। बकौल डॉक्टर, लड़के का बीएमआई करीब 100 पहुंच गया था व उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया और त्वचा संक्रमण की समस्या थी। कार में नहीं बैठ पाने पर उसे मैटाडोर (वैन) से अस्पताल पहुंचाया गया।