19 साल का लड़का बेच रहा था NEET री-एग्ज़ाम का पेपर, पुलिस ने पकड़ा तो निकला फर्ज़ी
21 जून को होने वाले नीट यूजी 2026 री-एग्ज़ाम से पहले भीलवाड़ा (राजस्थान) में पुलिस ने टेलीग्राम के ज़रिए फर्जी व बोगस पेपर बेच रहे 19-वर्षीय लड़के को पकड़ा है। बकौल रिपोर्ट, आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क वीपीएन के ज़रिए करता था। आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और जयपुर से भीलवाड़ा लौटा था।
read more at इंडिया टीवी


