Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी कंपनी से वारी एनर्जी को मिला बड़ा ऑर्डर, 5% से अधिक चढ़े शेयर

short by Vipranshu / on Thursday, 28 August, 2025
शेयर बाज़ार में जारी गिरावट के बीच कंपनी वारी एनर्जीज़ लिमिटेड का शेयर गुरुवार को 5% से अधिक की तेज़ी के साथ ₹3,447.70 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह तेज़ी कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी 'वारी सोलर अमेरिका' को एक अमेरिकी कंपनी से 452 मेगावॉट सोलर मॉड्यूल सप्लाई करने का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई है।