पंत के यूट्यूब चैनल पर 1 माह में हुए 1 लाख सब्सक्राइबर्स, कहा- इसकी सारी कमाई दान करूंगा
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के यूट्यूब चैनल पर एक महीने के भीतर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। उन्होंने यूट्यूब से मिले सिल्वर प्ले बटन की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मैं यूट्यूब से होने वाली सारी कमाई अच्छे काम के लिए दान करने का संकल्प लेता हूं। बेहतरी के लिए इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करें और बदलाव लाएं।"
read more at ABP न्यूज़


