सचिन, धोनी और कोहली मेरे पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी हैं: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एक मीडिया इंटरव्यू में पंसदीदा भारतीय खिलाड़ियों का नाम पूछे जाने पर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम लिया है। उन्होंने कहा, "इनके साथ 1 घंटा बिताना भी सम्मान की बात होगी।" वहीं, उन्होंने इंटरनैशनल स्तर पर उसेन बोल्ट को अपना पसंदीदा ऐथलीट बताया है।
read more at ABP न्यूूज़


