Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फॉक्सकॉन की फैक्ट्री में विवाहित महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं हुआ: श्रम मंत्रालय

short by श्वेता भारती / on Thursday, 4 July, 2024
चेन्नई (तमिलनाडु) के क्षेत्रीय श्रम आयुक्त की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई स्थित फॉक्सकॉन की फैक्ट्री में विवाहित महिलाओं के साथ भेदभाव किए जाने के सबूत नहीं मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, महिलाओं ने बताया कि उन्हें वेतन या प्रमोशन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है और उन्हें मातृत्व लाभ भी मिलते हैं। फैक्ट्री में 41,231 कर्मचारियों में से 33,360 महिलाएं हैं।
read more at NDTV Profit