यूपी में ऐक्टर मुश्ताक खान अपहरण कांड के अंतिम वांछित आरोपी ने किया सरेंडर
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के किडनैपिंग केस के अंतिम वांछित शुभम नामक आरोपी ने एनकाउंटर के डर से बिजनौर (यूपी) में थाने आकर सरेंडर कर दिया है। बकौल पुलिस, आरोपी अपनी मां के साथ सरेंडर करने आया था और उसपर ₹25,000 का इनाम घोषित था। मामले में बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
read more at भाषा


