Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप ने अमेरिका में बेरोज़गारी का आंकड़ा ज़्यादा बताने वाली अफसर को हटाया

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 2 August, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (बीएलएस) की आयुक्त एरिका मैकएंटार्फर को बर्खास्त करने का आदेश दिया। यह कार्रवाई जुलाई की रोज़गार रिपोर्ट आने के बाद की गई। रिपोर्ट में नौकरियों में वृद्धि धीमी होना और मई-जून के आंकड़ों में रोज़गार की भारी कमी सामने आई थी। ट्रंप ने आकड़ों में हेरफेर का दावा किया है।