Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली बार एकसाथ 2 युद्धपोत भारतीय नौसेना के बेड़े में हुए शामिल

short by / on Tuesday, 26 August, 2025
नीलगिरी श्रेणी के 2 युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि मंगलवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के बेड़े में एकसाथ शामिल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार है कि जब दो अलग-अलग शिपयार्ड से दो बड़े युद्धपोतों को एकसाथ शामिल किया गया। ये युद्धपोत दुश्मन के रडार, इंफ्रारेड और ध्वनि सेंसर से बच सकते हैं।