Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दर्जी की 'मृत' पत्नी व 2 बेटियां छत्तीसगढ़ में वापस लौटीं, सालभर पहले दफना चुका था शव

short by तान्या झा / on Sunday, 1 September, 2024
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में एक दर्जी की 'मृत' पत्नी व 2 बेटियां सालभर बाद लौट आई हैं। दरअसल, अगस्त-2023 में पति से झगड़कर महिला अपनी बेटियों संग चली गई थी और पुलिस को सड़ी-गली हालत में 3 लाशें मिली थीं जिसके पोस्टमार्टम में आत्महत्या का ज़िक्र था। गौरतलब है, दफनाई गई लाशों के बारे में पुलिस अब जानकारी जुटा रही है।