3 दिन से पानी नहीं आया, घर में मुंह धोने का पानी भी नहीं: दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज
पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली के पॉश इलाके पंडारा पार्क को लेकर कहा है कि वहां 3-दिन से पानी नहीं आया और घर में मुंह धोने तक का पानी नहीं है। उन्होंने कहा, "यहां या तो गंदा पानी आता है या फिर...पानी ही नहीं आता।" गौरतलब है, शुक्रवार को टैंकर से पानी की सप्लाई की गई।
read more at हिन्दुस्तान


