'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन ने खरीदी ₹1.5 करोड़ की कार
'बिग बॉस 16' के विजेता व रैपर एमसी स्टैन ने लैंड रोवर डिफेंडर 110 नई कार खरीदी है जिसकी कीमत करीब ₹1.5 करोड़ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कार की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "नई व्हिप। चुपचाप काम करो। अपने डिफेंडर को शोर मचाने दो... अल्हम्दुलिल्लाह।" स्टैन 'बस्ती का हस्ती' गाने से पॉपुलर हुए थे।
read more at LatestLY


