असम में पुलिस ने 3 तस्करों से बरामद की 11 दुर्लभ छिपकलियां, हर एक की कीमत ₹1 लाख
असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने 11 दुर्लभ टोकाय गेको छिपकलियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने इन छिपकलियों को अरुणाचल प्रदेश से इकट्ठा किया था और प्रत्येक को ₹1 लाख में बेचने की योजना बनाई थी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत टोकाय गेको छिपकलियां अति संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल हैं।
read more at लेटेस्टली


