Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की आवासीय सोसायटी में 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही बुज़ुर्ग महिला, बिगड़ी तबीयत

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 16 June, 2025
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की एक आवासीय सोसायटी में करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहने से 65-वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला किसी काम से नीचे जा रही थी लेकिन लिफ्ट कुछ मंज़िल नीचे जाकर अचानक रुक गई। बकौल महिला, उसने बार-बार लिफ्ट का अलार्म बजाया और मदद के लिए आवाज़ लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
read more at ABP न्यूज़