राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगाई झाड़ू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे और दोनों ने मंदिर में श्रम दान (झाडू लगाया) किया जिसका वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर में 'ईकोनिर्मित' कंपनी के कर्मचारी से बात करते हुए पूछा कि उन्हें कितना वेतन मिलता है।
read more at ANI


