खुदकुशी करने वाले कर्नाटक के शख्स के ताबूत पर परिजन ने लिखवाया 'पत्नी की प्रताड़ना से हुई मौत'
हुबली (कर्नाटक) में कथित तौर पर पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले पीटर नामक शख्स के ताबूत पर परिजन ने 'मेरी मौत पत्नी की प्रताड़ना से हुई' लिखवाया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीटर ने अपने ताबूत-कब्र पर यह लिखवाने की इच्छा जताई थी। दरअसल, पीटर की पत्नी ने तलाक की अर्ज़ी देकर ₹20 लाख गुज़ारा भत्ता मांगा था।
read more at इंडिया टीवी


