नए फोन की पार्टी न देने पर दिल्ली में 16 साल के लड़के की दोस्तों ने सरेआम कर दी हत्या
शकरपुर (दिल्ली) में नया मोबाइल फोन खरीदने के बाद पार्टी नहीं देने पर एक 16 साल के लड़के के नाबालिग दोस्तों ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी है। सरेआम हुई घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, मृतक की दोस्तों से पार्टी को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद उन्होंने लड़के की पीठ में चाकू घोंप दिया।
read more at हिन्दुस्तान


