Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5% कर्मचारियों को निकालेगी मेटा: रिपोर्ट

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 14 January, 2025
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में से 5% को निकालने की योजना बनाई है। मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कर्मचारियों से कहा है, "मैंने प्रदर्शन प्रबंधन का स्तर बढ़ाने और कम प्रदर्शन करने वालों को तेज़ी से बाहर करने का फैसला किया है।"
read more at NDTV Profit