Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लालू सीएम रहते हुए दफ्तर से पूरे बिहार के क्राइम को ऑर्गेनाइज़ करते थे: सम्राट चौधरी

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 18 July, 2024
पटना (बिहार) में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "लालू सीएम रहते हुए अपने दफ्तर से पूरे बिहार के क्राइम को ऑर्गेनाइज़ करते थे।" सम्राट ने लालू को राज्य में अपराधियों का नेतृत्व करने वाला नेता बताया है।