Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में शिन बेट प्रमुख की बर्खास्तगी को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 23 March 2025
इज़रायल में घरेलू खुफिया विभाग शिन बेट प्रमुख रोनेन बार की बर्खास्तगी और गाज़ा में युद्ध शुरू करने को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शिन बेट प्रमुख को बर्खास्त करने का एलान किया था। वहीं, लोगों का कहना है कि गाज़ा में बंधकों को छुड़ाने के लिए बेहतर युद्ध विराम होना चाहिए।