Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब साल में 3 बार होगी CA की फाइनल परीक्षा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 28 March, 2025
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कहा है कि सीए फाइनल परीक्षा अब साल में 2 बार के बजाय 3 बार आयोजित होगी। पिछले वर्ष आईसीएआई ने इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं साल में 3 बार कराने का फैसला लिया था। आईसीएआई ने घोषणा की है कि ये परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।