सत्तारूढ़ बीजेपी ने हरियाणा के ताज़ा रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा
सत्तारूढ़ बीजेपी ने 90 सीटों के लिए हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में बहुमत का आंकड़ा (46) पार कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी अभी 49 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, इनोलो और बसपा 1-1 सीट और 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।
read more at चुनाव आयोग


