J&K के उधमपुर में 2 पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर चलाई गोली, दोनों की हुई मौत
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में रविवार सुबह काली माता मंदिर के पास 2 पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एसएसपी आमोद नागपुरे के अनुसार, यह घटना सुबह 6:30 बजे हुई है और दोनों पुलिसकर्मी सोपोर से तलवाड़ा स्थित ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे। बकौल एसएसपी, घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


