मुझे ऑनलाइन रमी खेलना नहीं आता, बदनाम करने वालों पर मुकदमा करूंगा: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री
महाराष्ट्र विधानसभा में मोबाइल में 'रमी' खेलने के आरोप पर कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा है, "मुझे ऑनलाइन रमी खेलना नहीं आता। कोई भी यह जांच सकता है कि मेरा फोन ऐसे किसी गेम से जुड़ा है या नहीं।" बकौल कोकाटे, वह उन विपक्षी नेताओं पर मुकदमा करेंगे जिन्होंने अधूरा वीडियो प्रसारित कर उन्हें 'बदनाम' करने की कोशिश की।
read more at भाषा


