Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में नज़र आई सर्पिली सींगों वाली दुर्लभ जंगली बकरी 'मारखोर', सांपों का करती है 'शिकार'

short by खुशी / on Saturday, 7 December, 2024
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शनिवार को कुछ लोगों को एक झरने के नीचे सर्पिल सींगों वाली दुर्लभ बकरी 'मारखोर' दिखाई दी जिसका वीडियो सामने आया है। इंटरनैशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की रेड सूची में 'संकटग्रस्त प्रजातियों' में शामिल मारखोर, पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है। लोक कथाओं के अनुसार, मारखोर सांपों को मार डालने में सक्षम होते हैं।