Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सास ने बहू की यूपी में किडनी देकर बचाई जान, सगी मां ने कर दिया था इनकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 23 September 2025
एटा (यूपी) में एक महिला की 55 वर्षीय सास ने किडनी देकर उसकी जान बचाई है। महिला को डिलीवरी के दौरान गंभीर संक्रमण हो गया था जिसके चलते उसकी 75% किडनी फेल हो चुकी थी और बीते छह महीनों से वह डायलिसिस पर थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को उसकी सगी मां ने भी किडनी देने से इनकार कर दिया था।