Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन जिन्होंने जीता ग्रैमी अवॉर्ड?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 February, 2025
भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। चेन्नई में पली-बढ़ीं चंद्रिका ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की व उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से मास्टर डिग्री हासिल की है। वह 'पेप्सिको' की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बहन हैं। उन्होंने 2015 में न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को $100 मिलियन का दान दिया था।