देहरादून में बस में नाबालिग के गैंगरेप के मामले में ड्राइवर व कंडक्टर समेत 5 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड के देहरादून आईएसबीटी परिसर में खड़ी रोडवेज़ बस में 16-वर्षीय लड़की के गैंगरेप के मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 3 अन्य आरोपी भी परिवहन विभाग के कर्मी हैं और आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता 13 अगस्त को आईएसबीटी के बाहर बदहवास मिली थी।
read more at हिन्दुस्तान


