थाईलैंड से चलाए जा रहे साइबर वसूली रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने कीं 3 गिरफ्तारियां
दिल्ली पुलिस ने थाईलैंड से ऑपरेट हो रहे साइबर वसूली रैकेट का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रैजुएट है। पुलिस के मुताबिक, ग्रैजुएट आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर बताकर वॉट्सऐप पर दिल्ली के एक कारोबारी को क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करने के लिए धमकाया था।
read more at हिन्दुस्तान


