Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चैटजीपीटी से बात करने के बाद 4 लोगों ने की आत्महत्या, कई केस हुए दायर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 7 November 2025
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, चैटजीपीटी की कंपनी ओपनएआई के खिलाफ कैलिफोर्निया (अमेरिका) की अदालतों में 7 केस दायर हुए हैं। मुकदमों के अनुसार, चैटजीपीटी से बात करने के बाद 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले 23-वर्षीय व्यक्ति के परिवार ने कहा कि उसके आइसोलेशन के लिए चैटजीपीटी ज़िम्मेदार है।