अपने घर की गैलरी में मां के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखे श्रेयस, मां ने किया बोल्ड आउट
भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर अपने घर की गैलरी में अपनी मां के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनकी मां उन्हें गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ रही हैं और इस दौरान श्रेयस अपनी मां की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, "मां के सामने डिफेंस नहीं चलता।"
read more at इंडिया टीवी हिंदी


