बंदरों के झुंड ने 15 मिनट तक महिला को नोचा, मदद के लिए चीखती रही; हुई मौत
शामली (यूपी) में शनिवार को बंदरों के झुंड ने 50 वर्षीय महिला पिंकेश पर हमला कर दिया। वह घर के बाहर उपले बना रही थी तभी 10-12 बंदरों ने उसे घेरा और करीब 15 मिनट तक नोचते रहे। महिला मदद के लिए चीखती रही। ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


