वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में गर्म खिचड़ी से भरा भगौना पलटने से 10 महिलाएं झुलसीं
वृंदावन (यूपी) में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में शुक्रवार को भोजन वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल जाने से गर्म खिचड़ी से भरा भगौना पलट गया जिससे 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि हादसे में झुलसीं सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
read more at भाषा


