पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए रावलकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले विरोध प्रदर्शन को दबाने के प्रयास में पाकिस्तान ने क्षेत्र में संचार सेवाएं बंद कर दी थीं।
read more at ABPLive


