Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान ने एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारत में टीम भेजने से किया इनकार

short by मनीष झा / on Monday, 21 July 2025
पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने कहा है कि भारत में मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के मुताबिक, पाकिस्तानी खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत जाने के इच्छुक नहीं हैं।