Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

KFC व Pizza Hut की ऑपरेटर सफायर फूड्स के शेयर 13% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 24 September, 2024
केएफसी और पिज्ज़ा हट की ऑपरेटर सफायर फूड्स के शेयरों में मंगलवार को 13.65% की तेज़ी आई और यह ₹400.50 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में ₹718 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था जो सालाना आधार पर 10% अधिक है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 68% गिरकर ₹8.52 करोड़ पर आ गया।