Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की 20 वर्षीय पैरा ऐथलीट दीप्ति जीवनजी ने पैरालंपिक्स में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

short by रघुवर झा / on Tuesday, 3 September, 2024
भारत की 20 वर्षीय पैरा ऐथलीट दीप्ति जीवनजी ने पेरिस पैरालंपिक्स में महिलाओं के 400 मीटर टी20 इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। दीप्ति ने फाइनल में 55.82 सेकेंड में रेस पूरी की। इससे पहले पैरा ऐथलीट प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्स में 2 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे। पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का यह 16वां पदक है।