बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'माउंटेन मैन' के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भगीरथ मांझी के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर, निशांत आनंद, डॉ. जगदीश प्रसाद और निगहत अब्बास भी कांग्रेस में शामिल हुईं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भगीरथ मांझी ने जेडीयू का दामन थामा था।
read more at इंडिया टीवी


